धनुष के साथ काम करने वालों को मिलती है पहचान : अदित

चेन्नई, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अदित का कहना है कि धनुष के साथ काम करने वाले कलाकारों को अविश्वसनीय पहचान और पहुंच मिलती है। वह आगामी तमिल फिल्म ‘थंगा मगन’ में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म ‘थंगा मगन’ में धनुष मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

अदित ने आईएएनएस से कहा, “भले ही मुझे उनकी फिल्म में भूमिका निभाने के लिए पैसे ही क्यों ना देने पड़े। मैं ऐसे अवसर नहीं छोड़ सकता। जो भी कलाकार धनुष की फिल्मों में काम करता है उसे पहचान और पहुंच मिलती है, जो शायद आपको कहीं ओर ना मिले।”

आर.वेलराज द्वारा निर्देशित फिल्म में अदित धनुष के चचेरे भाई का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में एमी जैक्सन और समैन्था रुथ प्रभु जैसी अभिनेत्रियां प्रमुख भूमिका में हैं।

अदित ने यह स्पष्ट किया कि उनकी भूमिका को खलनायक की भूमिका नहीं कहा जा सकता, उन्होंने कहा, “यह दो चचेरे भाईयों की प्यारी कहानी है। मैं नकारात्मक भूमिका निभा में हूं।”

अदित ने इस बात का भी खुलासा किया, “धनुष को काम और काम करना पसंद है। मैंने देखा है कि बड़े स्टार आराम के लिए ब्रेक लेते हैं लेकिन धनुष हमेशा काम करते रहते हैं। जब वो अभिनय नहीं करते तो गीत लेखन या किसी और काम में व्यस्त रहते हैं।”

अदित को इस फिल्म से काफी उम्मीद है। फिलहाल उनके पास दो फिल्में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493