क्रिस ब्राउन ने जारी किया नया गीत ‘एनीवे’

लॉस एंजेलिस, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। एक सप्ताह पहले ‘रॉयल्टी’ नामक नई अल्बम जारी कर चुके रैपर क्रिस ब्राउन ने अपना नया गीत ‘एनीवे’ जारी किया है।

वेबसाइट ‘एसेजशोबीज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबकि, इस गीत में क्रिस ब्राउन ने अपने प्रेम-प्रसंग की बात की है। इसमें उन्होंने कहा है कि वह अपनी प्रेमिका की खामियों के बावजूद भी उनसे उतना ही प्यार करते रहेंगे।

इसमें उन्होंने प्रेमिका से अपने बेइंतहां प्यार का वर्णन किया है, इसमें उन्होंने कहा है कि अगर तुम मुझे अपनी कमिया दिखाओगी तो मैं तुम्हें अपनी खामिया दिखाऊंगा, क्योंकि मैं तुम्हे हर हाल में पसंद करता हूं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493