डार्टमंड, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। उपविजेता बोरूसिया डार्टमंड ने रविवार को खेले गए जर्मन लीग के 16वें दौर के मुकाबले में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे फ्रैंकफर्ट को 4-1 से हरा दिया।
इसी दिन खेले गए एक अन्य मैच में एफसी अग्सबर्ग ने एफसी श्हाल्के04 को 2-1 से हरा दिया।
डार्टमंड ने इस जीत के साथ जर्मन लीग तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उसके 16 मैचों में से 12 जीत हो गए हैं।
दूसरी ओर, फ्रैंकफर्ट को लगाता चौथी हार मिली है।
उधर, रेलीगेशन की कगार पर पहुंचे अग्सबर्ग ने श्हाल्के को हराकर अहम अंक हासिल किया। उसकी ओर से मिडफील्र काउबे फ्रांसिस्को दा सिल्वा ने विजयी गोल किया।
यह श्हाल्के पर अग्सबर्ग की पहली जीत है। उसने इसके साथ ही अपने जर्मन लीग इतिहास की 50वीं जीत दर्ज की।
dharmpath.com dharmpath