उत्रेच (नीदरलैंड्स), 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। डच लीग तालिका में पहले स्थान पर चल रहे एजाक्स को रविवार को उत्रीच के हाथों 0-1 से हार मिली।
यह इस सीजन में एजाक्स की दूसरी हार है।
उत्रीच के खिलाफ एजाक्स ने बेहद साधारण खेल दिखाया। पूरे मैच के दौरान उसके खिलाड़ी गोल करने का एक भी मौका नहीं बना सके।
इस बीच, उत्रीच के यासिन अयूब ने घरेलू टीम के लिए विजयी गोल दाग दिया।
इस हार के बावजूद एजाक्स तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है। उसे उत्रीच के घरेलू मैदान पर लगातार सातवीं बार जीत से महरूम होना पड़ा है।
एक अन्य मैच में मौजूदा डच चैम्पियन पीएसवी को जेसी केरकार्डे के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath