हौती विद्रोहियों ने किया सऊदी संयुक्त सेना पर हमले का दावा

गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड में एक दिन पहले ही प्रस्तावित शांति वार्ता शुरू हुई है।

हौती विद्रोही समूह ने इंटरनेट पर पोस्ट किए गए अपने वक्तव्य में कहा है कि यमन के दक्षिण पश्चिम में स्थित जलडमरू मध्य बाब अल-मंदाब के शिब अल-जिन इलाके में स्थित मुख्यालय पर मिसाइल दागे गए, जिसमें दो कमांडरों की मौत हो गई। इनमें से एक सऊदी अरब का जबकि दूसरा संयुक्त अरब अमीरात का सैन्य अधिकारी था।

हौती विद्रोहियों के इस दावे की हालांकि किसी निष्पक्ष संस्था ने अब तक पुष्टि नहीं की है। हालांकि सऊदी संयुक्त सेना ने सोमवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि यमन के दक्षिण पश्चिमी इलाके में सोमवार को तड़के सऊदी अरब के एक कर्नल अब्दुल्ला अल-साह्यान और यूएई के अधिकारी सुल्ता अल-कितबी मारे गए।

हौती विद्रोहियों ने सऊदी सेना के तीन अपाचे हेलीकॉप्टर भी ध्वस्त करने का दावा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493