नेपाल की ईंट भट्टी में विस्फोट, 6 भारतीयों की मौत

काठमांडू, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेपाल में एक ईंट भट्ठी में विस्फोट के बाद चिमनी के ढह जाने के कारण छह भारतीयों सहित दो स्थानीय निवासियों की मौत हो गई, जबकि 24 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि पूर्वी नेपाल के इटहरी में स्थित ‘न्यू जया नेपाल ब्रिक फैक्टरी’ में सोमवार रात को यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाले छह भारतीय पश्चिम बंगाल और बिहार से थे।

दुर्घटना में घायल 24 लोगों में से 17 की हालत गंभीर बताई जा रही है और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दुर्घटना में मरने वाले भारतीयों की पहचान पश्चिम बंगाल के सद्दाम हुसैन (14), सलुन मिया (16) और राहुल मिया (12) तथा बिहार के मिथिलेश पासवान (35), रुस्तफा मिया और गरीबलाल पासवान (25) के रूप में की है।

विस्फोट के समय भट्टी में 10 लाख ईंटे सिक रहीं थी। 105 फुट ऊंची चिमनी से धुंए के बाहर न निकलने के कारण चिमनी ढह गई।

एक स्थानीय निवासी तिकारम चौधरी ने कहा कि चिमनी का ऊपरी हिस्सा 25 अप्रैल को आए भूकंप के कारण तबाह हो गया था और हाल ही में उसकी मरम्मत कराई गई थी।

चौधरी ने कहा कि मरम्मत के दौरान चिमनी में लकड़ी और प्लास्टिक के रह जाने के कारण यह दुर्घटना हुई होगी।

भट्टी के मालिक ने सोमवार को इसके फिर से खुलने के अवसर पर मिठाईयां बांटी थी।

जलिल हुसैन ने कहा, “हम मिठाई खा रहे थे। तभी हमने धमाके की आवाज सुनी। भगदड़ होने के कारण श्रमिकों को चोट भी लगी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493