चेन्नई, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। मलयालम फिल्म ‘प्रेमम’ के तेलुगू रीमेक में अहम भूमिका निभा रहे अभिनेता चैतन्य कृष्णा ने बताया किफिल्म पर सही ढंग से काम चल रहा है। इसके साथ वह फिल्म की शूटिंग का पूरा आनंद ले रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग फिलहाल विशाखापत्तनम के आंध्र विश्वविद्यालय में चल रही है।
अभिनेता चैतन्य ने आईएएनएस से कहा, “यह संस्करण अच्छा है। सभी जानते हैं कि यह मूल फिल्म जैसा है। हालांकि हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”
फिल्म में नागा चैतन्य भी प्रमुख भूमिका में है। इसमें श्रुति हासन और अनुपमा परमेश्वरन जैसे सितारे हैं।
फिल्म में चैतन्य कृष्णा, नागा चैतन्य के दोस्त की भूमिका निभा रहे हैं।
चैतन्य ने कहा, “यह पहली बार है, जब मुझे श्रुति और नागा के साथ काम करने का मौका मिला है। हम वर्तमान में कॉलेज की शूटिंग कर रहे हैं और विश्वविद्यालय का माहौल एक दम अलग है।”
इसके अलावा चैतन्य कृष्णा कॉलेज जाने वालों के बीच नागा चैतन्य और श्रुति की लोकप्रियता से हैरान है
चैतन्य कृष्णा फिलहाल अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम करने को उत्साहित हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है।
dharmpath.com dharmpath