मुंबई, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश की क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी फिल्म ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के सेट पर पहुंचे।
फिल्म में अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर धोनी के पिता का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर ऑन स्क्रीन धोनी सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है।
अनुपम खेर ने सोमवार रात ट्विटर पर लिखा, “हमारा कैमरा अटेंडेंट एम.एस. धोनी से मिलकर खुश है। वह अपने जीवन पर आधारित फिल्म के सेट पर आए थे।”
‘द शौकीन्स’ के अभिनेता रांची में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वह अपने निजी और पेशेवर जिंदगी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हैं।
फिल्म में सुशांत धोनी के किरदार में नजर आएंगे।
नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एम. एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath