डॉलर मजबूत हुआ

न्यूयार्क, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी केंद्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से पहले सोमवार को मुद्रा विनिमय बाजार में दोपहर बाद के कारोबार में डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मजबूती देखी गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बाजार का अनुमान है कि मंगलवार और बुधवार की फेड की बैठक में फेड गत करीब 10 वर्षो में पहली बार दर में वृद्धि का फैसला करेगा।

फेड की अध्यक्ष जेनेट येलेन ने कहा है कि अमेरिका के श्रम बाजार में सुधार से उम्मीद जगी है कि निकट अवधि में महंगाई दर दो फीसदी के लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर का मूल्यांकन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 फीसदी तेजी के साथ 97.663 पर देखा गया।

न्यूयार्क में दोपहर बाद के कारोबार में यूरो मजबूत होकर 1.1 डॉलर का हो गया। इस दौरान पाउंड कमजोरी के साथ 1.5229 डॉलर से घटकर 1.5141 डॉलर का हो गया।

आस्ट्रेलियाई डॉलर मजबूत होकर 0.7245 डॉलर का हो गया।

डॉलर में येन के मुकाबले मजबूती दर्ज की गई और यह 120.83 येन का हो गया।

स्विस फ्रैंक के मुकाबले डॉलर 0.982 स्विस फ्रैंक से मजबूत होकर 0.9851 स्विस फ्रैंक का हो गया।

कनाडाई डॉलर के मुकाबले डॉलर मजबूत होकर 1.3736 कनाडाई डॉलर का हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493