गर्भवती ऐनी जिम में व्यायाम करती दिखीं

न्यूयॉर्क, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। मां बनने जा रही अमेरिकी अभिनेत्री ऐनी हैथवे यहां एक जिम में व्यायाम करती देखी गई हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ समाचारपत्र ने अपने ‘पेज सिक्स’ कॉलम में एक सूत्र के हवाले से लिखा, “उन्होंने (ऐनी) हृदय संबंधी व्यायाम कराने में मददगार एक उपकरण पर एक घंटे से अधिक समय तक व्यायाम किया। वह हमेशा की तरह दिलकश लग रही थीं।”

एक सूत्र ने पूर्व में बताया था, “ऐनी स्वस्थ रहना चाहती हैं और क्योंकि उन्हें फिल्म में काम करने की जल्दी नहीं है, इसलिए वह स्वयं पर जल्द से जल्द छरहरी होने का कतई दबाव नहीं डाल रही हैं। वह रोजाना योग करती हैं और ज्यादातर ऑर्गेनिक चीजें ही खा रही हैं।”

ऐनी को संभवत: बच्चे के जन्म के बाद जिम जाने के लिए और वक्त मिले, क्योंकि वह भी कह चुकी हैं कि वह मां बनने के बाद हॉलीवुड से ब्रेक लेने की सोच रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493