अडेल ने चाय छोड़ी

लंदन, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायिका अडेल ने दिन में 10 कप चाय पीना छोड़ दिया है। इस तरह उन्होंने अपने दिनभर के खानपान में 20 चम्मच चीनी की कटौती की है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, अडेल ने समाचार-पत्र ‘द सन’ को बताया, “मैं एक दिन में 10 कप चाय पी लेती थी और हर कप में दो चम्मच चीनी होती थी। इस तरह मैं दिनभर में 20 चम्मच चीनी लेती थी। अब मैं यह नहीं पीती और फिर भी मुझमें ऊर्जा की कोई कमी नहीं है।”

ब्रिटेन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने अपनी वेबसाइट पर सुझाया है कि वयस्कों को प्रतिदिन 30 ग्राम से अधिक चीनी नहीं लेनी चाहिए, जो लगभग सात चम्मच के बराबर होता है।

अडेल ने पिछले माह कहा था कि उन्हें जिम जाना पसंद नहीं है। हालांकि उन्होंने खुद को फिट रखने के लिए वजन उठाने (भारोत्तोलन) की बाद कही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493