चीन : क्रिसमस शो से पूर्व रेंडियर भाग निकला

वुलांग काउंटी स्थित स्की रिसोर्ट ‘फेयरी माउंटेन’ ने क्रिसमस के मद्देनजर एक शो के लिए इस माह की शुरुआत में रूस के एक फार्म से दो रेंडियर किराए पर लिए थे और उन्हें एक लकड़ी के बाड़े में रखा था। इनमें से एक रेंडियर मादा है।

सुरक्षा गश्ती दल के एक सदस्य ने मंगलवार देर रात दो बजे दोनों रेंडियर के जिंदा व सुरक्षित होने की पुष्टि की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मी जब सुबह छह बजे लौटे तो उन्हें एक रेंडियर नहीं मिला। सुरक्षाकर्मी ने कहा कि वह अपनी रस्सी तोड़ने के बाद चारदिवारी लांघकर भाग निकला होगा।

स्की रिसोर्ट के 60 से ज्यादा कर्मचारी और सैकड़ों ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

स्की रिसोर्ट के प्रबंधक ली टोंगबिन ने कहा, “हमें इस वक्त क्रिसमस शो की फिक्र नहीं है। रेंडियर हमारी मुख्य चिंता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493