रिहाना का अलबम ‘एंटी’ रिलीज के लिए तैयार नहीं

लॉस एंजेलिस, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। मशहूर गायिका रिहाना ने पिछले माह ‘एंटीडियाआरवाई डॉट कॉम’ वेबसाइट के लांच पर अपने प्रशंसकों को ऐसा संकेत दिया था कि उनका नया अलबम ‘एंटी’ जल्द रिलीज होने वाला है, लेकिन निकट भविष्य में ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

इस अलबम पर रिहाना (27) के साथ काम कर रही एक गायिका ने बताया कि इस बहु-प्रतीक्षित अलबम का काम पूरा नहीं हो पाया है, इसलिए रिहाना इसे चाहकर भी जल्दी रिलीज नहीं कर पाएंगी।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बीबीसी रेडियो 2’ को दिए एक साक्षात्कार में ऑस्ट्रेलियाई गायिका सिया फरलर ने कहा कि रिहाना अब भी अपने आठवें अलबम में शामिल करने के लिए गानों की तलाश में हैं।

सिया ने कहा, “वह अगले दिन आईं और मैंने उनके लिए जो 25 गाने बजाए, उन्होंने उनमें से आधे गानों को सुना। वह अपने नए अलबम के लिए अब भी गानों की तलाश में हैं।”

रिहाना के ‘डायमंड्स’ गीत (2012) की सफलता के पीछे भी सिया थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493