बीजिंग, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन के अधिकारियों ने बुधवार को उस दक्षिण कोरियाई भगोड़े को अपने दक्षिण कोरिया के समकक्षों को सौंप दिया, जो इंटरपोल की अतिवांछित अपराधियों की सूची में शामिल था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीन के जिआंगसु प्रांत के नानजिंग हवाईअड्डे पर अधिकारियों ने भगोड़े को दक्षिण कोरिया को सौंप दिया।
कांग तेइयोंग (54) ने दक्षिण कोरिया में कथित तौर पर 2007-08 के दौरान 30,000 से अधिक लोगों से करीब 1.2 अरब डॉलर की ठगी की थी। उसे 10 अक्टूबर को चीन में गिरफ्तार किया गया था।
dharmpath.com dharmpath