पिपावाव के लिए ओपेन ऑफर बंद, शेयर 17 फीसदी चढ़ा

मुंबई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र ने बुधवार को पिपावाव डिफेंस एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग के अधिग्रहण के लिए अपना ओपेन ऑफर बंद करने की घोषणा की। दूसरी ओर पिपावाव के शेयरों में 17 फीसदी तेजी दर्ज की गई।

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र ने एक बयान में कहा कि अब वह पिपावाव का प्रबंध नियंत्रण अपने हाथ में ले लेगी, इसके बोर्ड का फिर से गठन करेगी और इसका नाम बदलकर रिलायंस डिफेंस एंड इंजीनियरिंग करेगी। कंपनी ने ऑफर की स्वीकृति 31 दिसंबर तक पूर्ण कर लेने की उम्मीद जताई है।

अधिग्रहण की प्रक्रिया का पिपावाव के शेयरों पर अनुकूल प्रभाव रहा। बुधवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज में पिपावाव के शेयर 10.95 रुपये या 16.70 फीसदी तेजी के साथ 76.50 रुपये पर बंद हुए।

ओपेन ऑफर 19.14 करोड़ शेयरों के लिए प्रति शेयर करीब 66 रुपये मूल्य पर पेश किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493