डीडीसीए भ्रष्टाचार में लिप्त हैं जेटली : आप

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त हैं।

आप नेता कुमार विस्वास ने यहां संवाददाताओं से कहा, “अरुण जेटली डीडीसीए से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त हैं।”

आप के प्रवक्ता राधव चड्ढा ने कहा कि जेटली डीडीसीए को किसी प्राइवेट क्लब की तरह चलाते रहे हैं।

आप नेताओं ने जेटली पर कई आरोप लगाए हैं। जेटली कई सालों तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे हैं।

इन आरोपों में एक आरोप यह भी है कि फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के निर्माण के Ýिए 24 करोड़ रुपये जारी हुए थे जबकि इस स्टेडियम के निर्माण में 114 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493