अमेरिका ने ताइवान को 1.83 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री की घोषणा की है।
अमेरिका की इस घोषणा के तुरंत बाद चीन के उपविदेश मंत्री झेंग झेगुआंग ने बुधवार को यहां अमेरिकी दूतावास के प्रभारी राजदूत काय ली को तलब कर ताइवान में हथियार बिक्री पर विरोध जताया।
झेंग ने कहा, “ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है। चीन ताइवान में अमेरिकी हथियारों की बिक्री का पुरजोर विरोध करता है।”
उन्होंने कहा कि ताइवान में हथियारों की बिक्री अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय संबंध के बुनियादी नियमों के खिलाफ है। इसके साथ ही यह चीन-अमेरिका की संयुक्त घोषणाओं के सिद्धांतों के खिलाफ भी है। इससे चीन की संप्रभुता और सुरक्षा हितों को नुकसान पहुंच रहा है।
झेंग ने कहा, “हमारे राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा करने के लिए चीन ने आवश्यक कदम उठाने का फैसला किया है, जिसमें हथियारों की बिक्री में शामिल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाना भी शामिल है।”
dharmpath.com dharmpath