मुंबई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक सोनू निगम का मानना है कि तीन दशकों से संगीत उद्योग का हिस्सा रहे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक सुरेश वाडेकर को संगीत की दुनिया में अपने योगदान के लिए पद्म पुरस्कार मिलना चाहिए।
सोनू ने अपने इस विचार को ट्विटर पर साझा किया।
सोनू ने बुधवार को लिखा, “एक बेहतरीन इंसान, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के प्रतीक सुरेश वाडेकर को संगीत की सेवा के लिए पद्म पुरस्कार मिलना चाहिए।”
सोनू ने आगे लिखा, “सुरेश जी भारत के लिए हर साल 1,000 छात्रों को संगीत का प्रशिक्षण देते हैं। ऐसे महान कलाकार को अवश्य सम्मानित करना चाहिए।”
‘लगी आज सावन की’, ‘तुम से मिलके ऐसा लगा’, ‘छोड़ आए हम वो गलियां’ और ‘बोल राधा बोल’ जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए मशहूर वाडेकर को 2011 की मराठी फिल्म ‘मी सिंधूताई सपकल’ के गीत ‘हे भास्करिया क्षितिजवरिया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पाश्र्वगायक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया था।
dharmpath.com dharmpath