मुंबई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता पूरब कोहली का कहना है कि ‘रॉक ऑन 2’ के उनके सह-अभिनेता अर्जुन रामपाल के कारण उन्हें एब वर्कआउट का भी शौक चढ़ गया है।
पूरब ने एक बयान में कहा, “अर्जुन के कारण मुझे एब वर्कआउट करने का जुनून सवार हो गया है। मेघालय में अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच हमें जब भी समय मिलता, हम जिम चले जाते थे। अर्जुन अपने साथ कुछ व्यायाम उपकरण ले जाते थे और मुझे उनसे वर्जिश करने को कहते।”
अर्जुन ने आगे कहा, “हम दोनों ने जब पहली बार वर्कआउट किया, अर्जुन ने मुझसे लगभग 2,000 क्रंचिज करवाए। अगले दिन मुझे काफी दर्द हुआ, लेकिन अब उस बात को लगभग दो महीने बीत चुके हैं और अब यह मेरी आदत में शुमार हो चुका है। मैंने अपने नियमित व्यायाम में अब एब वर्कआउट को भी शामिल कर लिया है।”
‘रॉक ऑन’ की सिक्वल ‘रॉक ऑन 2’ में अर्जुन और पूरब के अलावा फरहान अख्तर, प्राची देसाई और श्रद्धा कपूर भी शामिल हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होने वाली है।
dharmpath.com dharmpath