‘रंगीतरंगा’ के ऑस्कर दौड़ में शामिल होने की उम्मीद नहीं थी : निर्देशक

चेन्नई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। कन्नड़ ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘रंगीतरंगा’ के निर्देशक अनूप भंडारी का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी फिल्म ऑस्कर की दौड़ में शामिल होगी।

‘रंगीतरंगा’ को 88वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नामित करीब 300 फिल्मों में चुना गया है।

भंडारी ने आईएएनएस को बताया, “किसी ने आज सुबह मुझे यह बताया तो मुझे लगा कि यह मजाक है। यह जानने के लिए कि क्या यह खबर सही है, मैंने आधिकारिक वेबसाइट देखी, जिसके बाद मुझे इस खबर की सच्चाई के बारे में पता चला। बेहद अच्छा महसूस हो रहा है। इस सम्मान की उम्मीद नहीं थी।”

यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्म अंतिम सूची में शामिल होगी, भंडारी ने कहा, “हमें कोई उम्मीद नहीं है। हमें जो भी मिलेगा, वह अतिरिक्त होगा।”

फिल्म एक थ्रिलर है जिसमें निरूप भंडारी, अवंतिका शेट्टी और राधिका चेतन अहम भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493