रोम, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। यदि कर चोरी आधी घट जाए, तो इटली की अर्थव्यवस्था में 3.1 फीसदी विस्तार हो जाएगा और 3,35,000 अतिरिक्त नौकरियों का सृजन हो जाएगा। यह बात इटली के प्रमुख उद्योग संघ कन्फिंडस्ट्रिया ने कही।
कन्फिंडस्ट्रिया की एक शोध इकाई ने बुधवार को जारी अपने अनुमान में कहा कि इस साल कर चोरी से देश की अर्थव्यवस्था को 122.2 अरब यूरो (132 अरब डॉलर) का नुकसान होगा।
अनुमान में यह चेतावनी दी गई है, “कर, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा योगदान से बचने की प्रवृत्ति से इटली का विकास कुंठित हो रहा है।”
उद्योग संघ ने कहा, “इससे बेहतर व्यवहार और एकजुटता प्रभावित होती है और यह प्रतियोगिता घटाता है तथा नागरिक तथा राज्य के संबंध को खराब करता है।”
dharmpath.com dharmpath