मुंबई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल पर फिल्म बना रहे निर्देशक अमोल गुप्ते यह बॉयोपिक बिल्कुल अलग है, क्योंकि यह एक शेरनी बेटी की कहानी है।
कंटेट क्रीएशन कंपनी ‘फ्रंट फुट पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने सायना की बॉयोपिक के अधिकार खरीदे और इसके निर्देशक के रूप में लेखक-अभिनेता-निर्देशक गुप्ते को चुना।
‘फ्रंट फुट पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के सह-निर्देशक सुजय जयराज ने कहा कि फिल्म पूरे देश को पसंद आएगी।
सुजय ने एक बयान में कहा, “यह फिल्म काफी प्रेरणादायक होने वाली है, जो पूरे देश को प्रेरित करेगी। यह कहानी मौजूदा खेल दिग्गज की है, जिससे युवा और पुरानी पीढ़ी के लोग जुड़ाव महसूस करेंगे।”
फिल्म में सायना के ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के सफर को दर्शाया गया है। इस बारे में गुप्ते ने कहा, “इस फिल्म में सायना के शीर्ष तक पहुंचने के सफर को दर्शाया जाएगा।”
इस फिल्म को ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘मैरी कॉम’ जैसी बॉयोपिक से अलग करार देते हुए निर्देशक ने कहा, “ऐसे कितने मौके आए हैं, जब हमें किसी महिला या पुरुष भारतीय के वैश्विक खेल में पहले नंबर पर पहुंचने के बारे में पता चला? एकमात्र सायना। यही चीज इस फिल्म को अलग करती है। यह एक शेरनी बेटी की कहानी है, जिसने अपने बैडमिंटन कोर्ट पर दमदार प्रदर्शन किया, जो इससे पहले किसी ने नहीं किया।”
उन्होंने कहा, “देश को ‘विश्व की नंबर एक बेटी’ की कहानी जानने की जरूरत है।”
dharmpath.com dharmpath