रियल की एकता बेमिसाल : बेल

मेड्रिड, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के खराब दौर से गुजरने की बात पर टीम के फॉरवर्ड गैरेथ बेल ने कहा है कि खराब दौर के बाद भी टीम में एकजुटता बेमिसाल है।

रियल को पिछले महीने ला लीगा में चिर प्रतिद्वंद्वी एफसी बाíसलोना के हाथों 0-4 से हार झेलनी पड़ी थी। साथ ही कोपा डेल रे में भी खराब प्रदर्शन के कारण टीम बाहर हो चुकी है।

ऐसी भी खबरें थीं कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बेल सहित टीम के अन्य स्टार खिलाड़ियों और टीम के कोच बेनीतेज के बीच मतभेद भी हैं।

बेल ने टीम में मतभेदों की बात को खारिज करते हुए कहा कि टीम एकजुटता के साथ खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा, “सबसे ज्यादा मायने यह रखता है कि टीम एकजुटता के साथ खेले और मैच जीते और हर दिन सुधार करने की कोशिश करे।”

मौजूदा सत्र में अपने प्रदर्शन पर बेल ने कहा, “अपने बारे में ईमानदारी से कहूं तो मैं अपने प्रदर्शन से पूरी तरह खुश हूं। यह अच्छी बात है कि मैं स्कोर कर रहा हूं लेकिन ज्यादा महत्वपूर्ण टीम की जीत है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493