अंकारा, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। तुर्की की सेना ने कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) के 54 विद्रोहियों को मार गिराने का दावा किया है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, समाचार एजेंसी अनादोलू ने एक रपट में शुक्रवार को कहा है कि अधिकांश विद्रोही सिज्रे में हुई हैं और बाकी सिलोपी में। कुर्दिस प्रांत सिरनक के ये दोनों प्रमुख शहरी केंद्र हैं। यहां तीन दिनों से कर्फ्यू लागू है।
सेना ने 10,000 सैनिकों के साथ इस इलाके में एक बड़ा अभियान शुरू कर रखा है।
तुर्की और यूरोपीय संघ, पीकेके को आतंकवादी संगठन मानते हैं। पीकेके ने देश में अतिरिक्त कुर्द अधिकारों के लिए 1984 में सशस्त्र संघर्ष शुरू किया था।
dharmpath.com dharmpath