जॉर्जटाउन (केमैन आईलैंड्स), 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबाल संघ (कॉनकाकैफ) के पूर्व अध्यक्ष जैफ वेब को अमेरिका में भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने के बाद उनकी सजा का ऐलान अगले साल जून में किया जाएगा।
समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिककॉनकाकैफ के अध्यक्ष वेब की सजा का ऐलान अगले साल तीन जून को किया जाएगा।
वेब को हाल ही में अमेरिका के अभियोजन पक्ष द्वारा धोखाधड़ी, षडयंत्र रचने, पैसों की हेराफेरी करने का दोषी पाया गया है।
अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार वेब 67 लाख डॉलर का जुर्माना देने को तैयार हैं।
वेब उन अधिकारियों में से हैं जिन्हें स्विस पुलिस ने अमेरिका के न्याय विभाग द्वारा भ्रष्टाचार का आरोपी बनाए जाने के बाद गिरफ्तार किया था।
केमैन आईलैंड फुटबाल संघ के पूर्व अध्यक्ष को इस समय उनके घर अटलांटा में नजरबंद किया गया है।
dharmpath.com dharmpath