अगले सत्र में गुआर्डियोला का स्थान लेंगे एंसेलोट्टी

बर्लिन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के कोच के तौर पर इटली के कार्लो एंसेलोट्टी की नियुक्ति तय मानी जा रही। कार्लो इस अहम पद पर पेप गुआर्डियोला का स्थान लेंगे।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस सम्बंध में बायर्न और कार्लो के बीच मौखिक सहमति हो चुकी है। बायर्न जर्मन लीग चैम्पियन है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक स्थानीय मीडिया ने कहा है कि इस सम्बंध में अगले सप्ताह औपचारिक घोषणा हो सकती है।

गुआर्डियोला ने जर्मन लीग चैम्पियन क्लब के लीडरशिप को यह जानकारी दे दी है कि वह अपने करार का नवीकरण नही चाहते। उनका करार सत्र के अंत तक मान्य है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493