तैराकी : मारनहाओ ने किया ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई

रियो डी जेनेरियो, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील की महिला तैराक जोअना मारनहाओ ने गुरूवार को अगले साल होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह चौथी बार है जब मारनहाओ ने ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मारनहाओ ने दक्षिण ब्राजीलियन शहर पालहाको में आयोजित 400 मीटर स्पर्धा में चार मिनट 40.78 सेकेंड में दूरी को तय कर ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया जबकि ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई करने की सीमा चार मिनट 43.46 सेकेंड है।

क्वालीफाई करने के बाद मारनहाओ ने कहा, “मैं इस स्पर्धा को कितना पसंद करती हूं यह मैं बता नहीं सकती। मैं कई बार शुरुआत में घबरा जाती हूं। अपने चौथे ओलम्पिक के लिए जगह पक्की करना मेरे लिए काफी खुशी की बात है।”

रियो ओलम्पिक के लिए कई और खिलाड़ियों ने भी क्वलीफाई किया है जिनमें निकोलस ओलिवेरा (200 मीटर फ्रीस्टाइल), जोआ डी लुस्सा (200 मीटर फ्रीस्टाइल), गुलइलहेरमे गुआइडो (100 मीटर बैकस्ट्रोक), मार्कोस मासेडो (100 मीटर बटरफ्लाई), हेनरिके मार्टिंस (100 मीटर बटरफ्लाई), निकोलस सानतोस (100 मीटर बटरफ्लाई) शामिल हैं।

ओलम्पिक में अपनी जगह पक्की करने के लिए ब्राजीलियाई तैराकों को अंतिम मौका अप्रैल में होने वाली स्पर्धा में मिलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493