राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के मुताबिक, बीजिंग, तिआनजिन और पड़ोसी प्रांतों हेबेई, हेनान, शांक्सी और शान्डोंग के आसापस शनिवार को चीन में सामान्य धुंध रहेगी, जबकि दक्षिणी बीजिंग, मध्य हेबेई, उत्तरी हेनान और पश्चिमी शान्डोंग में भारी धुंध रहेगी। एनएमसी ने कहा कि उत्तरी चीन में बुधवार से धुंध छंटनी शुरू हो जाएगी।
गौरतलब है कि चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है। पर्यावरण की सर्वाधिक खराब स्थिति के लिए लाल, उससे कम के लिए नारंगी, उससे कम के लिए पीला और सबसे निचले स्तर के लिए नीला रंग का अलर्ट जारी किया जाता है। लोगों को बाहरी गतिविधियों के दौरान एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। श्वासरोगों से पीड़ित लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।
dharmpath.com dharmpath