ॅहरियाणा में बोरवेल में गिरे पिं्रस पर फिल्म ‘लंगड़ा राजकुमार’

मुंबई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। कुछ वर्ष पहले हरियाणा में एक बोरवेल में प्रिंस नामक बच्चे के गिरने और उसके जिंदा बाहर निकल आने की सच्ची घटना पर फिल्म ‘लंगड़ा राजकुमार’ बन रही है।

फिल्म के लेखक-निर्देशक अजय आनंद ने आईएनएस से कहा कि यह फिल्म प्रिंस कुमार कश्यप नामक चार वर्षीय बच्चे के बोरवेल में गिरने की सच्ची घटना पर आधारित है।

गौरतलब है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के हलदहरी गांव में वर्ष 2006 के जुलाई महीने में प्रिंस नामक बच्चा खेलते समय एक खुले 55 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था, जिसे सेना के जवानों ने भारी मशक्कत के बाद जिंदा बाहर निकाल लिया था।

आनंद ने बताया कि प्रिंस का किरदार एक विकलांग बालक निभा रहा है, जो प्रिंस की तरह ही बोरवेल में गिरता है और पूरा प्रशासन उसके बचाव-अभियान में जुटता है। इसके बाद वे इस अभियान में सफल भी रहे।

आनंद ने कहा कि फिल्म में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा भी अतिथि भूमिका में हैं।

आनंद ने कहा, “हम पहली बार फिल्म के माध्यम से दर्शकों को प्रिंस की घटना से रूबरू कराने जा रहे हैं। यह काफी भावनात्मक फिल्म है। इसमें गरीबों के संघर्ष का चित्रण है।”

आनंद की बतौर लेखक-निर्देशक यह पहली फिल्म है। इसके पहले वह ‘सावधान इंडिया’ और ‘तालाश’ जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि फिल्म 2017 तक सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

आनंद को उनकी लघु फिल्म ‘क्राइम द डे आफ्टर’ के लिए ‘इंदौर इंटरनेशनल शार्ट फिल्म फेस्टिवल’ में बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवार्ड मिल चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493