मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ और ‘मस्तीजादे’ जैसी एक के बाद अश्लील हास्य फिल्मों में काम करने के बाद तुषार कपूर को यह कहने में कोई परेशानी नहीं है कि वह इसमें निपुण हैं।
अनुभवी अभिनेता जितेंद्र के बेटे तुषार ने कहा, “यह मेरे लिए नई शैली नहीं है। हम इस तरह की फिल्में करने में निपुण हैं। काम जरूरी है, चाहें जो भी मिले मैं अच्छा करता हूं।”
फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ में अभिनेता आफताब शिवदासानी और ‘बिग बॉस 9’ की प्रतियोगी मंदना करीमी हैं। जबकि फिल्म का आकर्षण अभिनेत्री सनी लियोन हैं, जो रितेश देशमुख, वीर दास और तुषार के साथ नजर आएंगी।
फिल्म के बारे में ‘क्या कूल हैं हम 3’ के तुषार ने कहा, “लोगों को लगता है कि यह पोर्न फिल्म है, लेकिन यह थोड़ी अलग है, जो बॉलीवुड में इससे पहले नहीं हुआ है। यह पोर्न उद्योग जैसी है, लेकिन बहुत ही प्यारी, शरारती और अच्छी कहानी है।”
‘क्या कूल है हम 3’ फ्रेंचाइस की तीसरी फिल्म है। वहीं तीसरी बार फिल्म में काम रहे तुषार का कहना है कि यह फिल्म पहले बनी फिल्मों से तीन गुना अच्छी है।
dharmpath.com dharmpath