मैं लिसेस्टर के साथ ही रहूंगा : रानिएरी

लिसेस्टर, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के फुटबाल क्लब लिसेस्टर सिटी के मैनेजर क्लोडिओ रानिएरी ने क्लब के मालिकों से कहा है कि क्लब अगर इंग्लिश प्रीमियर लीग(ईपीएल)से बाहर भी हो जाता है तो भी वह क्लब का साथ नहीं छोड़ेंगे।

लिसेस्टर सिटी ईपीएल में अभी 35 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर बनी हुई है।

शनिवार को ‘गोल डॉट कॉम’ से बात करते हुए क्लोडिओ ने कहा, “मैंने जब क्लब से अनुबंध किया था तब मैंने बिल्कुल यह नहीं सोचा था कि हम दिसंबर में सबसे ऊपर होंगे।”

उन्होंने कहा, “दो चीज मेरे लिए काफी अच्छी थीं। पहली, क्लब के मालिकों से यह सुनना कि वह अगले दो साल तक क्लब को लीग में देखना चाहते है उसके बाद लीग में क्लब को सबसे ऊपर।”

उन्होंने दूसरी बात का जिक्र करते हुए कहा, “दूसरी बात यह कि, जब मेरे बेटे ने मुझ से पूछा था कि, जब हालात बुरे होंगे तब भी क्या आप चैम्पियनशिप में हमारे साथ रहेंगे। मैने कहा था हां मैं रहूंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493