पाकिस्तान : 3 साल के बच्चे पर भूमि हड़पने की प्राथमिकी

इस्लामाबाद, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की राजधानी में शनिवार को तीन साल के एक बच्चे के खिलाफ भूमि हड़पने और संपत्ति चुराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जियो न्यूज की रपट के मुताबिक, बच्चे की गिरफ्तारी से पहले परिजनों ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले पर विचार करते हुए न्यायाधीशों की पीठ ने इस्लामाबाद पुलिस की इस भयानक भूल पर नाराजगी जताई।

न्यायालय ने बच्चे के वकील से पूछा कि क्या जमानत लेना जरूरी भी है। इस पर वकील ने अदालत से कहा कि चूंकि बच्चे का नाम प्राथमिकी में है, लिहाजा अग्रिम जमानत की मांग की गई है।

न्यायालय ने थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को अगले साल सात जनवरी को अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए समन जारी किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493