केपटाउन , 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला से पहले दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए एक अच्छी खबर है। चोट से जूझ रहे टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन फिट होकर टीम में वापसी करने को तैयार हैं।
स्टेन को नबंवर में भारत के खिलाफ श्रृंखला में पेड़ू में दर्द की शिकायत थी जिससे वह अब पूरी तरह उबर चुके हैं।
अफ्रीका टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने शुक्रवार को बीबीसी से कहा, “डेल ने भारत से लौटने के बाद चोट से उबरने में काफी मेहनत की है। हमें खुशी है कि वह चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “टीम के चिकित्सक शेन जबार ने उनका परिक्षण किया जिसमें वह फिट साबित हुए। वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में हिस्सा लेंगे।”
दक्षिण अफ्रीका और इग्लैंड के बीच होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से डरबन में खेला जाएगा।
dharmpath.com dharmpath