वायु प्रदूषण के कारण तेहरान में स्कूल बंद

तेहरान शिक्षा कार्यालय के महाप्रबंधक एस्फानिदार चाहरबंद ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वायु प्रदूषण के अत्यधिक बढ़ जाने के बाद तेहरान की वायु प्रदूषण समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।

चाहरबंद ने कहा कि समिति ने तेहरान में स्थित प्रदूषण फैलाने वाली कुछ फैक्ट्रियों को भी बंद करने का निर्णय लिया गया है और नई कारों के तेहरान में प्रवेश पर रोक लगाने के लिए लाइसेंस जारी करने पर भी रोक लगा दी गई है।

पिछले कुछ दिनों से ईरान सरकार ने तेहरान में वायु प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए कई प्रयास किए, जिसमें शहर में यातायात संबंधित प्रतिबंध लगाए गए और पुरानी तथा अधिक ईंधन का खपत करने वाली कारों की जगह नई कारें लाने के लिए कानून भी पारित किए गए।

इसके अलावा ईरान सरकार ने राजधानी की ओर जनप्रवाह और उद्योग धंधों के प्रवाह को एक हद तक रोकने के लिए कई योजनाओं की घोषणा भी की है। हालांकि घोषित की गई योजनाएं अब तक लागू नहीं की जा सकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493