रियो डी जेनेरियो, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब फ्लामिंगो के डिफेंडर समीर इटली के उदेंसी क्लब से जुड़ेंगे।
उदेंसी ने समीर को क्लब में शामिल करने के लिए 40 लाख यूरो का करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 21 वर्षीय खिलाड़ी इस सप्ताह करार से जुड़े कागजी कार्रवाई से जुड़े कार्यो को पूरा करने इटली जाएंगे।
फ्लामिंगो के कार्यकारी निदेशक रोड्रिगो काएटानो ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, “उनका जाना आधिकारिक है और आगामी दिनों में वह चिकित्सा परिक्षण से गुजरेंगे।”
समीर ने इस साल फ्लामिंगो के साथ 30 मुकाबले खेले हैं और एक गोल दागा है।
dharmpath.com dharmpath