टी-20 की तैयारियों के लिए बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के साथ सीरीज टाली

ढाका, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अगले साल होने वाले एशिया कप और टी-20 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर जिम्बाब्वे के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज को फिलहाल टाल दिया है।

जिम्बाब्वे की टीम को अगले साल जनवरी में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आना था। बीसीबी ने इसी कारणवश सितम्बर में होने वली इस तीन मैचों की सीरीज को छोटा करते हुए इसे जनवरी तक के लिए टाल दिया था।

बोर्ड ने कहा है कि वह टी-20 विश्व कप के बाद जिम्बाब्वे के साथ टेस्ट सीरीज खेल सकता है।

टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में मार्च-अप्रैल में होना है। बांग्लादेश को इस विश्व कप के लिए क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493