नौकायन: ब्राजील की स्वान, अलब्रेकट ने किया ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई

रियो डी जेनेरियो , 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील कप के अंतिम दिन नौकायन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राजील की इसाबेल स्वान और सैमुएल अलब्रेकट ने अगले साल होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लियाा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रविवार को रियो गुआनाबारा बे में हुई स्पर्धा में दोनों ने क्रमश: सातवां और 12वां स्थान हासिल कर ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया।

2012 के लंदन ओलम्पिक में ब्राजील की टीम का हिस्सा ना बन पाने वाली स्वान इस बार भावुक हो गईं। उन्होंने कहा,” मैंने रियो को मेजबान शहर बनाने के अभियान में भाग लिया था। अब अपन घर में देश का प्रतिनिधितत्व करना मेरे लिए गर्व की बात है। ”

उन्होंने कहा, “हमने दक्षिण अमेरिका चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया था और उसी के कारण हम ब्राजील कप में अच्छा प्रदर्शन कर पाए। यह हमारी मेहनत का परिणाम है।”

फ्रांस की तीन बार की विश्व कप चैम्पियन बिली बेसेन और मरिए रिओ ने रविवार को मेडल रेस में जीत दर्ज की इन्हें मिलाकर रेगाटा में अब कुल 10 टीम हो गईं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493