सियोल, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया ने तीन देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं, जिनमें उसका सबसे बड़ा व्यापार साझेदार चीन भी शामिल है।
समाचार पत्र कोरिया हेराल्ड की सोमवार की रपट के मुताबिक, चीन, वियतनाम और न्यूजीलैंड के साथ किए गए एफटीए से दक्षिण कोरिया का निर्यात पांच अरब डॉलर बढ़ेगा और इसकी वजह से अगले एक दशक में देश की विकास दर में एक प्रतिशतांक का अतिरिक्त इजाफा होगा।
दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री वांग क्यो-आन्ह ने रविवार को कहा, “वैश्विक व्यापार परिदृश्य अच्छा नहीं है, लेकिन एफटीए हमारी अर्थव्यवस्था को एक नई ताकत देगा।”
इस अक्टूबर तक के आंकड़े के मुताबिक, दक्षिण कोरिया का 26 फीसदी निर्यात चीन को होता है। वियतनाम और न्यूजीलैंड के लिए यह अनुपात क्रमश: 5.3 फीसदी और 0.2 फीसदी है।
dharmpath.com dharmpath