योकोहामा, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। अजेंटीना के फुटबाल क्लब रिवर प्लेट के प्रशंसकों ने फीफा क्लब विश्व कप फाइनल में बार्सिलोना के हाथों अपने क्लब को मिली हार का हिसाब बार्सिलोना के फारवर्ड और अपने देश की टीम के कप्तान लियोनेल मेसी पर थूककर लिया।
बार्सिलोना ने यहां खेले गए फाइनल मैच में रविवार को रिवर प्लेट को 3-0 से हराकर 2015 का अपना पांचवां तिाब जीता। इस मैच में मेसी ने एक गोल किया था।
28 साल के मेसी जब नरीता हवाई अड्डे पर पहुंचे तो रिवर प्लेट के अजेंटीनी प्रशंसकों ने उन पर थूककर हार का बदला लिया।
रिवर प्लेट ने हालांकि इस घटना की निंदा की है।
क्लब के अध्यक्ष लूसियानो डीओनोफ्रियो ने कहा कि मेसी एक भद्र इंसान हैं लेकिन इस दुनिया में बेवकूफों की कमी नहीं है।
मेसी का अपने देश में उतना सम्मान नहीं, जितना की विदेशों में है। इसका कारण यह रहा है कि करिश्माई खिलाड़ी होने के बावजूद मेसी अपने देश के लिए अब तक एक भी खिताब नहीं जीत सके हैं।
dharmpath.com dharmpath