ब्रिटेन: डिप्टी स्पीकर ने किया दो पुरुषों का रेप, गिरफ्तारी

Nigel Evanलंदन। ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउंस ऑफ कॉमंस के डिप्टी स्पीकर को पिछले वर्षो से दो युवकों से रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया है।

रिबल वैली से कंजरवेटिव पार्टी के सांसद निगेल इवांस को कल लंकाशायर पुलिस ने थाने लाकर गहन पूछताछ की। जांच दल इवांस के लंदन व पेंडलटन स्थित दो आवासों पर सबूत की तलाश में जुटी है।

ब्रिटेन में यौन उत्पीड़न जुड़े मामले में बड़ी राजनीतिक हस्ती की गिरफ्तारी से सियाड़ी तूफान खड़ा हो गया है। हालांकि इससे पहले भी राजनीतिज्ञों पर ऐसे आरोप लगते रहे हैं लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। 55 वर्षीय इवांस पर यौन उत्पीड़न के आरोप उस समय से जुड़े हैं, जब उन्होंने स्पीकर की कुर्सी की बैठकर अहम बहसों के गवाह बने।

स्पीकर जॉन बेरकाउ व प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन को इवांस की गिरफ्तारी की जानकारी दे दी गई। जब स्पीकर को इस घटना की जानकारी दी गई, तब उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। इवांस मशहूर और साफ छवि के नेता हैं। कोई भी इस बात पर सहसा विश्वास नहीं कर सकता है। लंकाशायर पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि इवांस को रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर पूछताछ की गई है। प्रवक्ता ने कहा कि मामले में अनुसंधान जारी है इसलिए इस पर कोई विशेष टिप्पणी नहीं की जा सकती है।

1992 में पहली बार सांसद बनने से पहले इवांस एक फैमली सुपरमार्केट में नौकरी करते थे। संसद में आने के बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किए।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493