मिंग ने सोमवार को खुशी जताते हुए कहा कि वह इस खबर से काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “इस खास अनुग्रह से मैं काफी खुश हूं, क्योंकि ‘हाल ऑफ फेम’ वह जगह है, जहां वह सभी दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं, जिनका मैं सम्मान करता हूं।”
मिंग ने आगे कहा, “मैं बास्केटबॉल से जुड़कर काफी गौरवान्वित हूं। एक ऐसा खेल, जिसे इतने लोग पंसद करते हैं और देखते हैं। मैं एक अच्छी मानसिकता रखूंगा और आशा है कि मैं खेल के प्रति अपने योगदान को जारी रखूंगा।”
मिंग 2.29 मीटर लंबे हैं और उन्हें ह्यूस्टन रॉकेट्स द्वारा 2002 में चुना गया था, लेकिन टीम के साथ खेलते हुए कई बार चोटिल हुए खिलाड़ी ने 20 जुलाई, 2011 को बास्केटबॉल से संन्यास ले लिया।
dharmpath.com dharmpath