चेन्नई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता-कॉमेडियन राजपाल यादव और अभिनेत्री कविता राधेश्याम 3डी द्विभाषी हॉरर फिल्म में एक-साथ नजर आएंगे।
फैजल सैफ द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग प्राग में अगले महीने से शुरू होगी।
सैफ ने आईएएनएस से कहा, “यह असामान्य कैथोलिक हॉरर फिल्म होगी, जिसमें आपको हर तरह के डरावने तत्व देखने को मिलेंगे।”
सैफ ने बताया कि फिल्म में राजपाल यादव सीबीआई अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि कविता फिल्म में भूत के रूप में नजर आएंगी।
फिल्म-निर्माता लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री को नाायिका के रूप में लेने की योजना बना रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग तमिल और हिंदी दोनों में होगी।
यह फिल्म नीलम शर्मा एंटरटेनमेंट के बैनर तले नीलम शर्मा द्वारा निर्मित होगी।
dharmpath.com dharmpath