आईटीएफ वर्ल्ड चैम्पियन चुनी गईं सानिया-मार्टिना

लंदन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने मंगलवार को भारत की सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस को 2015 आईटीएफ महिला युगल विश्व चैम्पियन चुना है।

अमेरिका की सेरेना विलियम्स और सर्बिया के नोवाक जोकोविक को महिला और पुरुष एकल में विश्व चैम्पियन चुना गया है। सेरेना के लिए यह छठां और जोकोविक के लिए यह पांचवां मौका है, जब इन्हें यह खिताब मिला है।

पुरुष युगल में यह खिताब जेन-जुलियन रोजर और होरिया टेकाऊ को मिला है।

मार्टिना को 15 साल बाद यह खिताब मिला है। इससे पहले उन्हें साल 2000 में महिला एकल में यह खिताब जीता था।

मार्टिना ने कहा, “आईटीएफ पुरस्कार मिलना गर्व की बात है। मैंने और सानिया ने सत्र का पूरी तरह लुत्फ उठाया है। मुझे उम्मीद है कि हम 2016 में भी इस तरह का प्रदर्शन जारी रखेंगे। ”

वहीं सानिया ने कहा, “यह पुरस्कार मिलने से मैं बहुत खुश हूं। यह हमारे लिए काफी अच्छा साल रहा है। हमने इस सत्र में काफी कुछ हासिल किया। मैं सभी का धन्यवाद देती हूं और उम्मीद करती हूं कि मेरी सफलता से भारत में कई और लड़कियों को प्ररेणा मिलेगी।

हंगरी के डलमा गाल्फी और अमेरिका के टेलर फ्रीट्ज को आईटीएफ जूनियर विश्व चैम्पियन चुना गया है। जबकि जिसके ग्रीफेफिओन और शिन्गो कुनेएडा को व्हीलचेयर पुरस्कार मिला है।

विजेताओं को अगले साल 31 मई को पेरिस में पुरस्कार दिए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493