चेल्सी में अभी भी दम : कोटरेइस

लंदन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। चेल्सी के गोलकीपर थीबाउट कोटरेइस ने कहा है कि चेल्सी में अभी भी अच्छा खेलने की काबिलियत बाकी है। पिछले साल इंग्लिश प्रीमियर लीग जीतने वाली चेल्सी इस साल अंक तालिका में 15वें स्थान पर है।

क्लब के खराब प्रदर्शन के बाद कोच जोस मोरिन्हो को क्लब से निकाल दिया गया था।

रविवार को संडरलैंड के खिलाफ हुए मैच में चेल्सी ने 3-1 से जीत हासिल की थी।

थीबाउट ने सोमवार को चेल्सी की वेबसाइट पर कहा, “हम अपना सर्वश्रेष्ठ खेल नहीं खेल पा रहे हैं लेकिन संडरलैंड के खिलाफ हमारे खेल का स्थर अच्छा था।”

उन्होंने क्लब की वापसी की उम्मीद जताते हुए कहा, “हम पिछले साल विजेता थे। तब से लेकर अब तक ज्यादा कुछ नहीं बदला है। हम धीरे धीरे वापसी करेंगे।”

कोच मोरिन्हो को हटाए जाने पर गोलकीपर का कहना था, “मोरिन्हो के जाने के बाद हालात खराब थे सभी उस फैसले से दुखी हैं। हार के पीछे हम भी जिम्मेदार हैं। हम अच्छा नहीं खेले इसलिए हम हार गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493