‘किंग आर्थर’ अब 2017 में होगी रिलीज

मनोरंजन, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड फिल्म निर्माता गाइ रिचीस की फिल्म ‘नाइट्स ऑफ द राउंडटेबल : किग आर्थर’ के लिए दर्शकों को फरवरी 2017 तक इंतजार करना पड़ेगा। यह अब अगले साल की गर्मियों में रिलीज नहीं हो पाएगी।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, वार्नर ब्रदर्स ने फिल्म की शूटिग स्थगित कर दी है। शूटिंग अब जुलाई 2016 से फरवरी 2017 तक होगी। संभावना है कि अब फिल्म का निर्माण ‘नाइट्स ऑफ द राउंडटेबल’ फ्रेंचाइजी करेगी।

फिल्म में जूड लॉ, अस्ट्रिड बर्गीज-फ्रिसबी, केटी मैक्ग्रैथ, एरिक बाना और ऐनाबेले वैलिस जैसे कई सितारे हैं।

शूटिंग स्थगित होने से इस फिल्म का ‘स्टार ट्रेक बियोंड’, ‘बैड बॉयज’ और ‘द मेज रनर’ फिल्मों से मुकाबला खत्म हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493