मोटापा कमजोर करता है बच्चों की हड्डियां

न्यूयार्क, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। मोटापा बच्चों की मांसपेशियों के साथ ही हड्डियों को भी कमजोर करता है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

अमेरिका की जार्जिया यूनिवर्सिटी के शोधार्थी और इस अध्ययन के मुख्य लेखक बताते हैं, “हड्डियों का विकास कैसा हो रहा है, इसमें मांसपेशियां एक मजबूत निर्धारक होती हैं।”

किंडलर कहते हैं, “मोटे बच्चों में मांसपेशियों का विकास भी अधिक होता है इसलिए हमारी धारणा है कि इन बच्चों की हड्डियां लंबी, मजबूत और बड़ी होनी चाहिए।”

शोधकर्ताओं ने अध्ययन के दौरान देखा कि मांसपेशी कैसे बच्चों की हड्डियों की ज्यामिति और ताकत की विभिन्न विशेषताओं को प्रभावित करती है।

पहले हुए शोध अध्ययनों का आकलन करते हुए वैज्ञानिकों ने पाया कि बचपन से लेकर किशोरावस्था तक मांसपेशियों का हड्डियों के विकास में अहम योगदान होता है।

हालांकि मोटापे से ग्रस्त बच्चों में यह संबंध अलग पाया गया है।

अध्ययन के अनुसार, मोटापे से जुड़ा हुआ अतिरिक्त वसा मांसपेशियों में जमा हो जाता है और यही वसा बच्चों की हड्डियों की कम वृद्धि के लिए जिम्मेदार है।

अध्ययन के अनुसार, बच्चों में मांसपेशियों के अंदर जमा अतिरिक्त वसा मांसपेशियों और हड्डियों के बीच के संबंध को कैसे प्रभावित कर रहा है। इसका अध्ययन अभी जारी है, लेकिन यह साफ हो गया है कि इनके बीच संबंध होता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसे में इन स्थितियों से निपटने के लिए बच्चों को उचित आहार और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से एक स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करना चाहिए।

यह शोध ‘करंट ओपिनियन इन इंडोक्राइनोलॉजी डाइबिटीज एंड ओबेसिटी’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493