अमिताभ ने ‘बाजीराव..’ को सराहा, ‘दिलवाले’ देखने की है ख्वाहिश

मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की हालिया रिलीज फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की काफी तारीफ की और साथ ही शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ देखने की ख्वाहिश भी जताई।

अमिताभ ने भंसाली को ‘मास्टर बिहाइंड द कैमरा’ बताया और रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को अति प्रतिभावान बताया।

बॉलीवुड के 73 वर्षीय कलाकार ने मंगलवार को ट्वीट किया, “कैमरे के पीछे के मास्टरमाइंड और असाधारण प्रतिभा के धनी कलाकारों द्वारा बनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को देखकर काफी खुशी हुई।”

अमिताभ ने रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को असाधारण प्रतिभा के धनी कलाकार कहा।

अमिताभ ने यह भी साझा किया कि वह रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दिलवाले’ भी देखना चाहते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “और मैं ‘दिलवाले’ फिल्म भी देखना चाहता हूं। मैंने शाहरुख, काजोल से बीती रात यह वादा किया।”

अमिताभ इस समय कोलकाता में नवाजुद्दीन सिद्दिकी और विद्या बालन के साथ आगामी फिल्म ‘टीई3एन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा अमिताभ को बिजय नाम्बियार की आगामी फिल्म ‘वजीर’ में देखा जाएगा। इस फिल्म में फरहान अख्तर, नील नितिन मुकेश और अदिति राव हैदरी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म अगले साल आठ जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493