इस्तांबुल, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। इस्तांबुल के साबिहा गोकेन हवाईअड्डे पर मंगलवार देर रात हुए एक विस्फोट में दो लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट मंगलवार देर रात दो बजे उस जगह हुआ, जहां एक विमान खड़ा हुआ था। इसमें दो सफाई कर्मी घायल हुए हैं। धमाके की वजह स्पष्ट नहीं है।
dharmpath.com dharmpath