‘मैं हूं हीरो’ के लिए पुरस्कार जीत बुलंदियों पर अरमान मलिक

मुंबई, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। गीत ‘मैं हूं हीरो’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवार्ड जीतना, अरमान मलिक के लिए नई बुलंदियों पर पहुंचने जैसा है।

अरमान ने सलमान खान की फिल्म ‘हीरो’ के लिए मधुर गीत गाया और उन्हें सोमवार रात यहां सेनसुई कलर्स स्टारडस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

अरमान ने कहा, “गायक बनना मेरे लिए सपने जैसा है और अब मैं इस सपने के साथ हूं। कुछ खूबसूरत गीत गा रहा हूं और अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “गीत ‘मैं हूं हीरो’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर अवार्ड जीत मैं शीर्ष पर हूं। गीत ने मुझे नई पहचान और ऊंचाई दी है।”

अरमान मलिक ने ‘रक्त चरित्र’, ‘चिल्लर पार्टी’ और ‘हेट स्टोरी 3’ जैसी फिल्मों में भी गीत गाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493