हैदराबाद, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्मों में कभी-कभार गुनगुनाने वाले तेलुगू अभिनेता जूनियर एनटीआर रामा राव बुधवार को पुनीत राजकुमार की आगामी कन्नड़ फिल्म ‘चक्रव्यूह’ के लिए गीत रिकॉर्ड करेंगे।
अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “व्यस्त शेड्यूल होने के बावजूद वह गाने को तैयार हो गए। गीत की रिकॉडिंग शहर के स्टूडियो में होगी। यह पहली बार होगा जब वह तेलुगू के अलावा किसी अन्य भाषा में गाएंगे।”
एनटीआर ने कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत के इशारे पर गाने के लिए सहमति व्यक्त की।
सूत्र ने बताया, “‘चक्रव्यूह’ पुनीत की 25वीं फिल्म होगी। खबर है कि यह गीत फिल्म का शीर्षक गीत होगा।”
इस बीच, एनटीआर ने तेलुगू फिल्म की डबिंग शुरू कर दी है, जो अगले साल संक्रांति त्योहार के दौरान प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath